धनबाद के बाद राजधानी रांची में हिट एंड रन ! (Video)

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा में हुई एक वारदात धनबाद के बहुचर्चित जज उत्‍तम आनंद कांड की यादें ताजा कर गई। डोरंडा के युवराज पैलेस होटल के पास सड़क किनारे खड़े जाहिद अख्‍तर को एक तेज रफ्तार कार जोरदार टक्‍कर मार वहां से भाग निकली। टक्‍कर इतनी जोरदार मारी गयी कि जाहिद सड़क से कई फ‍ीट ऊपर फेंका गया। चौंका देनेवाला यह मामला दिन के उजाले में साढ़े 4 बजे के करीब हुई। यह खतरनाक दृश्‍य देख आसपास से जुटे लोग कुछ समझ पाते, तबतक ड्राइवर कार लेकर भाग चुका था। घटनास्‍थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के बाद खुलासा हुआ है कि सफेद रंग की यह कार हुंडई क्रेटा थी। कार का नंबर पुलिस ने हासिल कर लिया है। गंभीर रूप से जख्‍मी जाहिद को ऑर्किड हॉस्‍पीटल में भर्ती कराया गया है। सिर में कई टांके लगे हैं। कंधे के अगल-बगल की कई हड्डियां टूट गई। बदन के कई हिस्‍सों में भी गंभीर चोटें लगी है। कई घंटों के बाद जाहिद को होश आया। इस संबंध में जाहिद के भाई शाहिद अख्‍तर ने डोरंडा थाने में रपट दर्ज करायी है। शाहिद ने अपने आवेदन में कहा है उसका भाई जाहिद सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा गाड़ी ने जान-बूझकर धक्‍का मारा और आगे जाकर रोककर देखा। ज‍ाहिद की हालत गंभीर देख वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। होश आने के बाद जख्‍मी जाहिद ने कोहराम लाइव को बताया कि उसे जान-बूझकर मारा गया। इसका जीता-जागता सबूत सीसीटीवी फुटेज है। पूरे मामले से डीएसपी जीतवाहन उरांव को अगवत करा दिया गया है। यह गाड़ी सिंहमोड़ के आसपास रहनेवाले किसी शख्‍स की है। उसकी पहचान कर ली गई है। बहुत जल्‍द मामले का खुलासा हो जायेगा। जख्‍मी जाहिद मेन रोड के मल्‍लाह टोली तिवारी टैंक रोड में स्थित बादशाह कॉम्‍पलेक्‍स के फ्लैट नंबर 4-B में रहते हैं। वह शहर के जाने-माने युवा व्‍यवसायी हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची का लाल, रूस में दिखायेगा कमाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : भारत की इस ट्रेन में फ्री में कर सकतें हैं सफर, नहीं लगता रेल टिकट

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार बस, कराहते रहे यात्री और …

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : मां-बाप के सामने बीच सड़क पर मर गया जवान लड़का, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...