​अवैध बालू खनन पर प्रशासन का करारा प्रहार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कांडी क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध बालू खनन और परिवहन के खेल पर अब प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया रिपोर्टों पर संज्ञान लेते हुये सदर SDO संजय कुमार ने कांडी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में औचक निरीक्षण और छापेमारी की। इस दौरान हजारों ट्रैक्टर बालू जब्त किये गये, जिससे बालू माफिया में तहलका मच गया। SDO ने सबसे पहले कांडी थाना क्षेत्र के राणाडीह स्थित एक निजी स्टॉकयार्ड पर छापा मारा। यहां करीब 300 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बालू भंडारित मिला। स्थानीय मुखिया ललित बैठा और ग्रामीणों ने बताया कि यह बालू कोयल नदी से रातों-रात अवैध रूप से निकाला गया है। SDO ने मौके पर ही पूरा स्टॉक जब्त कर अंचल अधिकारी राकेश सहाय को सुपुर्द कर दिया और थानेदार को सख्त निगरानी के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संबंधित स्टॉकयार्ड का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके बाद प्रशासनिक टीम मोखापी बालू घाट पहुंची, जहां 2000 ट्रैक्टर से अधिक बालू का विशाल भंडार पाया गया। स्थानीय फीडबैक के आधार पर इस स्टॉक को संदिग्ध मानते हुये SDO ने जिला खनन पदाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट आने तक अंचल अधिकारी और पुलिस को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं। SDO ने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। खनन विभाग को आगे की कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें : इंडिगो संकट के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब ये होंगे नये खिलाड़ी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, इतने मंत्रियों ने ली शपथ…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व...

मैनेजर बाप को उठा ले गई पुलिस, इतना संगीन इल्जाम…

Dumka : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की पुलिस ने...

रिम्स कर्मियों का फूटा गुस्सा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में...

राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...