spot_img

धूल उड़ाते हाइवा-ट्रकों पर चला प्रशासन का डंडा…

Date:

spot_img
spot_img

Pakur : पाकुड़ की सड़कों पर बिना तिरपाल के पत्थर, बालू, कोयला और मिट्टी लेकर दौड़ रहे भारी वाहनों पर बुधवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जिला परिवहन विभाग की ओर से चलाये गये विशेष जांच अभियान में कई हाइवा, ट्रेलर और ट्रक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गये। दोषी वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई। यह कार्रवाई पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क पर बाजार समिति के पास की गई, जहां DTO, MVI और सड़क सुरक्षा समिति की टीम ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की।

उड़ती धूल से परेशान थे राहगीर

जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी ने मीडिया को बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि बिना तिरपाल ढके खनिज पदार्थों का परिवहन होने से सड़क पर चलने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों से उड़ने वाली धूल न केवल सड़क सुरक्षा के लिये खतरा बनती है, बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषित करती है। इसी को देखते हुये यह विशेष अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने केवल तिरपाल की जांच ही नहीं की, बल्कि वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग, प्रेशर हॉर्न और नियमों के विरुद्ध लगी अतिरिक्त लाइटों की भी बारीकी से जांच की। जिन वाहनों में खामियां मिलीं, उनके खिलाफ मोटर वाहन नियमों के तहत कार्रवाई की गई। इधर, जैसे ही मुख्य सड़क पर जांच अभियान की सूचना फैली, कई पत्थर और बालू से लदे वाहन चालकों ने अपने ट्रक और हाइवा सड़क से दूर खड़े कर दिये। कुछ चालक जांच से बचने के लिये मौके से हटते भी नजर आये। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों और चालकों में पूरे दिन हड़कंप का माहौल बना रहा। DTO मुजाहिद अंसारी ने साफ कहा कि यह अभियान किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुये आगे भी जिले में नियमित जांच अभियान चलाया जायेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में मोटर वाहन निरीक्षक अमित कुमार और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

बिहार में खुलेगा पहला गुरुकुलम, वेदों के साथ AI भी पढ़ेंगे बच्चे…

Bihar : बिहार का पहला गुरुकुलम बक्सर से शुरू...

JPSC-JSSC गड़बड़ी केस में पलामू के इन दो वांटेड के घर छापा…

Palamu : JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी...

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: