spot_img

आदित्य साहू बोले, यह किसानों के साथ धोखा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : ”राज्य सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है, चुनाव से पहले 32 रुपये किलो प्रति किलो धान खरीदारी करने का वादा कर अब मुकर गयी, अब सरकार की मंशा कुछ और है।” यह कहना है राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू का। मौका था राजधानी रांची से सटे ओरमांझी लैम्पस परिसर में धान क्रय हेतु केन्द्र का शुभारंभ का। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां केंद्र का शुभारंभ का समय साढ़े ग्यारह बजे रखा गया था, किन्तु ग्यारह बजे से पहले ही अधिकारियों ने फीता काट दिया ये जनता के साथ धोखा है।

धान क्रय केंद्र का उद्घाटन खादय व उपभोक्ता निदेशक दिलीप तिर्की जिला आपूर्ति अधिकारी प्रदीप भगत ने फीता काट कर किया। दिलीप तिर्की ने कहा कि अब किसानों को इधर उधर बिचौलियों के हाथों अपने धानो को नहीं बेचना होगा। सीधे लैम्पस में लाकर दे बेच सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ चुटूपालू के पिस्का लैम्पस में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अनुपमा देवी व पुव मुखिया लखन बेदिया ने किया। मौके पर राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, जिप सदस्य सरिता देवी, पंचायत के मुखिया दीपक बडाईक, पंचायत समिति सदस्य ललिता मेहता, ग्राम प्रधान दिनदयाल लोहार मुण्डा, उपमुखिया संतोष गुप्ता, भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, राकेश गुप्ता, विधायक सलाहकार रमेश उरांव, झामुमो नेता दिनेश महतो, वार्ड सदस्य प्रखंड अध्यक्ष सत्यमराज कुशवाहा, आनन्द महतो, परमानन्द तिवारी, राजकिशोर शुक्ला, प्रखंड खादय आपूर्ति अधिकारी संजीव विक्रांत केरकेट्टा, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार दास, प्रखंड समन्वय संजय उरांव, गौरव सिंह, जगेश्वर महतो एवं चन्द्र मोहन महतो सहित कई किसान मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...