spot_img
spot_img

ADG पीएसी का लेटर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानिए क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk  : सोशल मीडिया पर कब कैसे और कहां क्या हो जाए, यह कोई नहीं बता सकता। इन दिनों एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल लेटर यूपी के पूर्वी जोन पीएसी के ADG बीआर मीणा का बताया जा रहा है। लेटर में लिखे आदेश के मुताबिक मातहतों को अपर पुलिस महानिदेशक पद पर हुई पदोन्नति की निर्धारित वर्दी की रंगीन फोटो लगाने का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा है कि उनकी फोटो लखनऊ स्थित नैनी फोटो सर्विस, हजरतगंज में मौजूद है।

30 जनवरी को हो गया था प्रमोशन

इस आदेश में फोटो की साइज का भी जिक्र किया गया है। उनके यह आदेश की कॉपी वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 10वीं बटालियन पीएसी में आईजी पद पर तैनाती के दौरान ही 30 जनवरी 2022 को बीआर मीणा का प्रमोशन हो गया था। अब वह आईजी से एडीजी हो गए हैं। वर्दी पर स्टार की जगह अशोक स्तंभ लग गया है। उनके अंडर में 10 कमांडेंट और दो डीआईजी हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महकमे में नियम है कि सुपरविजन अधिकारी की फोटो लगाई जाती है। सभी पुलिस लाइन में भी संबंधित अफसर की फोटो लगी रहती है।

यह कोई नई परंपरा नहीं

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कोई नई परंपरा नहीं है। 10वीं बटालियन में कमांडेंट कार्यालय में बीआर मीणा की आईजी वाली फोटो लगी है। वहां लगी पुरानी आईजी वाली फोटो की जगह एडीजी वाली फोटो लगाने के लिए कहा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जाता है कि कोई बहरूपिया दफ्तर में न घुस जाए। किसी ने सोशल मीडिया पर इस आदेश को वायरल करके आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

Read More : सबको रूला गई स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर

Read More :  सदा के लिए खामोश हो गई स्‍वर सरस्‍वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…

Read More :  2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…

Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…

Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत

Read More : सबको रूला गई स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर

Read More : “दहलीज” में दिखेगी झारखंडी प्रतिभा : वाई के मिश्रा

Read More : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्‍पताल, देखें क्‍यों….

Read More : पत्नी के साथ गया था बाजार, जंगल में इस हाल में मिला पति

Read More : राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनी तो 500 से कम में देंगे सिलेंडर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...