Kohramlive : गौतम अडानी(Adani) ने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़े बताते हैं कि अडानी ने मुकेश अंबानी को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है। Adani की कुल संपत्ति अब 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जिससे वे दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। वहीं, मुकेश अंबानी 90.8 अरब डॉलर के साथ 20वें स्थान पर खिसक गये हैं। फर्क सिर्फ 1.8 अरब डॉलर का है, यानी मुकाबला अभी भी बेहद करीबी है।
Gautam Adani बने सबसे अमीर
इस उलटफेर की असली वजह बाजार की चाल रही। अडानी ग्रुप की कंपनियों खासकर Adani टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। एक ही दिन में अडानी की संपत्ति 3.56 अरब डॉलर बढ़ गई। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी में अडानी ग्रुप की आक्रामक रणनीति निवेशकों का भरोसा जीत रही है। दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उतार-चढ़ाव और ग्लोबल मार्केट के दबाव ने अंबानी की संपत्ति पर असर डाला है। इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में करीब 16.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है।
वैश्विक सूची में एलन मस्क 656 अरब डॉलर के साथ अब भी सबसे ऊपर हैं, जबकि लैरी पेज और जेफ बेजोस उनके पीछे हैं। दिलचस्प बात ये है कि 2026 कई अरबपतियों के लिए भारी रहा है। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने इस साल सबसे ज्यादा 44 अरब डॉलर गंवाये हैं। भारतीय उद्योगपतियों की बात करें तो लक्ष्मी मित्तल, शिव नाडर और सावित्री जिंदल भी वैश्विक सूची में मजबूती से बने हुये हैं।
इसे भी पढ़े :MP : निर्विरोध चुने गये हरिवंश नारायण, क्या बोले PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़े :रांची में बड़ी रेड, सिलेंडरों का अवैध जखीरा मिला…
इसे भी पढ़े :10 दिन का युद्धविराम…
इसे भी पढ़े :DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…
इसे भी पढ़े :Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…










