spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : शहर की जानी-मानी समाजसेविका और झारखंड में संघर्षशील संस्था ‘नारी शक्ति सेना’ (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी(Rani Kumari) ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने महिलाओं के हक की मजबूत पैरवी करते हुये कहा कि 33% आरक्षण का प्रावधान स्वागत योग्य है। इससे लोकतंत्र को नया संतुलन मिलेगा। महिलाओं की भागीदारी से नीति निर्माण मजबूत होगा।

Rani Kumari : समस्याओं को प्राथमिकता देंगी महिलायें 

रानी कुमारी ने कहा कि अभी लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी 15% से भी कम है। नया कानून लागू होने से प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जैसे महिलायें परिवार संभालती हैं, वैसे ही क्षेत्र की समस्याओं को भी प्राथमिकता देंगी। महिला सांसद और विधायक जमीनी मुद्दों को ज्यादा गंभीरता से उठायेंगी।

गांव-गांव तक पहुंचेगा असर

रानी कुमारी ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों को बल मिलेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, आधी आबादी की भागीदारी बढ़ेगी। आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होगी। समावेशी विकास का रास्ता खुलेगा। रानी कुमारी ने इसे सिर्फ विधायी सुधार नहीं, बल्कि विकसित भारत की ओर मील का पत्थर बताया। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठें, एकजुट होकर महिलाओं को उनका अधिकार दें। जब महिलायें आगे बढ़ेंगी, तभी देश आगे बढ़ेगा।

इसे भी पढ़े :Gold-Silver : सोना-चांदी हुआ बेकाबू, ताजा भाव… जानें

इसे भी पढ़े :Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें

इसे भी पढ़े :Bokaro : नाबालिग समेत 3 लापता, मिली रांची में, कैसे खुला राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: