Kohramlive : श्रीदेवी एक ऐसा नाम, जिसकी नशीली आंखें, मासूम मुस्कान और बेमिसाल अदाकारी ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ी। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद कर इमोशनल हो जाते हैं। 80 के दशक में हर किसी की चहेती रही श्रीदेवी की जिंदगी में कई बड़े सुपरस्टार्स के नाम जुड़े लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी मां की पहली पसंद न तो मिथुन चक्रवर्ती थे, न ही बोनी कपूर या रजनीकांत?
इस सुपरस्टार से करवाना चाहती थीं शादी (Actress Sridevi)
तमिल सुपरस्टार मुरली मोहन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि श्रीदेवी की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी उनसे हो। उस वक्त श्रीदेवी इंडस्ट्री में नई थीं, जबकि मुरली मोहन पहले से एक बड़े स्टार बन चुके थे। श्रीदेवी की मां इस रिश्ते को लेकर इतनी गंभीर थीं कि वे खुद मुरली मोहन के घर तक पहुंच गईं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि मुरली पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं, तो उन्होंने तुरंत इस रिश्ते से पीछे हटने का फैसला कर लिया।
कमल हासन भी थे दावेदार
इसके बाद श्रीदेवी की मां ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन को भी अपनी बेटी के लिए परफेक्ट माना। कमल और श्रीदेवी की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट थी, जिसे दर्शक खूब पसंद करते थे। लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि श्रीदेवी की शादी कमल हासन से भी नहीं हो पाई।
बोनी कपूर बने जीवनसाथी
आखिरकार श्रीदेवी की किस्मत में बोनी कपूर लिखे थे। उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की और दो बेटियों जान्हवी और खुशी कपूर की मां बनीं। श्रीदेवी का जीवन जितना रंगीन पर्दे पर था, उतना ही दिलचस्प उनकी असल जिंदगी का सफर भी रहा। उनके चाहने वालों के दिलों में आज भी उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












