एक्ट्रेस Mandira Bedi के पति Raj Kaushal का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : बुधवार को अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने 49 साल के राज एक फिल्‍ममेकर थे। मंदिरा बेदी और उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज के निधन पर दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार राज कौशल का न‍िधन बुधवार सुबह 4.30 बजे हुआ। इस बात की जानकारी सेलीब्र‍िटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने राज कौशल के परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सभी एकदम सदमे में हैं कि मंदिरा बेदी के पति और ऐड फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया है।

मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे।

राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया है।

मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी।

बता दें कि रविवार को ही मंद‍िरा और राज ने अपने करीबी दोस्‍तों के साथ एक पार्टी की थी, ज‍िसमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सागर‍िका घाटगे, जहीर खान, आशीष चौधरी और उनकी पत्‍नी शामिल थे. राज के इस आकस्‍म‍िक न‍िधन के बाद मंदिरा और राज के करीबी दोस्‍त आशीष चौधरी सबसे पहले उनसे म‍िलने पहुंचे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

राजपाल यादव की शॉर्ट फिल्म ‘उबाल’ इस रोज होगी रिलीज…

Kohramlive : अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों लगातार नये...

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को

Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…

TV की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है, जिसने सोशल मीडिया(Social Media) पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।