spot_img

अभिनेता Faraaz Khan का 46 की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Faraaz Khan का निधन हो गया है। वह 46 साल के थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। अभिनेत्री पूजा भट्ट ने ‘मेहंदी’ फिल्म के अभिनेता फराज खान के निधन की जानकारी दी।

ट्वीट कर अफसोस जताया पूजा भट्ट ने 

पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘भारी मन से इस खबर को बताना पड़ रहा है कि #FaraazKhan हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह अब बेहतर दुनिया में होंगे। आपकी मदद और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। कृपया उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।’

बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती थे Faraaz Khan

आपको बता दें कि Faraaz Khan की हालत काफी गंभीर होने की वजह से उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। आखिरी वक्त में फराज के पास इजाल के लिए पैसे नहीं थे।

इसे भी पढ़ें : Kangana ने रेगिस्तान में रहने वाली महिलाओं की तारीफ में डाला पोस्ट

सलमान खान ने उनके सारे बिल को भरा 

उस वक्त पूजा ने फराज के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उनके सारे बिल भर दिए थे। इस बात की जानकारी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने दी थी। फराज खान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।  बीते दिनों उनके इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड- रेजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे

फराज खान, रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे। फराज की फिल्म ‘फरेब’ का गाना ‘तेरी आंखें झुकी झुकी’ काफी हिट रहा था।

इसे भी पढ़ें : Karva Chauth कल, व्रत से एक दिन पहले इन चीजों से करें परहेज

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।