Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कदम उठाया। DC के निर्देश पर इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम मड़पा और सायल जंगल में असना नदी किनारे संचालित अवैध महुआ चुलाई भट्ठियों पर छापेमारी की गई। इस क्रम में 1600 किलो जावा महुआ जब्त कर तुरंत नष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब बनाने की सामग्री और 20 लीटर चुलाई शराब को भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और प्रशासन ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान दुर्गा पूजा तक लगातार जारी रहेगा। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति, सहायक अवर निरीक्षक एंथोनी बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह और सशस्त्र की रक्षा वाहिनी के जवान शामिल रहे।
इसे भी पढ़े :हजारीबाग में एक साथ डूबे दो भाई, गांव में मातम
इसे भी पढ़े :बड़ा ऐलान, पहले भर्ती, फिर सृजन, नहीं तो ब्लैकआउट
इसे भी पढ़े :बाप-बेटे कर रहे थे गलत काम, पुलिस ने क्या किया, जानें…
इसे भी पढ़े :तालाब का सुंदरीकरण हो, आवाज बुलंद करते लोग…








