Hazaribagh(Sunil Sahu) : कोयला लोडिंग के समय एक मजदूर की हुई मौत के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। लोगों ने इल्जाम लगाया कि मरे मजदूर बंधन प्रसाद कुशवाहा को पहले कोयला के ढेर में ढंकने की कोशिश की गई, वहीं उसे मालगाड़ी में ठिकाने लगा देने की प्लानिंग थी। ऐन वक्त पर शोर मच जाने पर मृतक मजदूर की डेड बॉडी को ठिकाना नहीं लगाया जा सका। यह हादसा NTPC की कटकमदाग प्रखंड के बनादाग कोयला लोडिंग साइडिंग पर हुआ। गुस्साये ग्रामीणों ने पूरे साइडिंग को घेर लिया और वहां हो रहे काम को बंद करा दिया। मौके पर पहुंची कटकमदाग थाना की पुलिस ने उग्र लोगों को बहुत समझाया-बुझाया, पर वे अपनी मांगो पर अड़े रहे। आंदोलित ग्रामीण मृतक के आश्रितों को बातौर 50 हजार रुपये मुआवजा, उनके बेटा को नौकरी और मृतक के वेतन ताउम्र उनकी पत्नी को पेंशन के रूप में देने की डिमांड कर रहे थे। मौके पर NTPC के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जबतक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
NTPC में हादसा, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर… देखें वीडियो#Ntpc #hazaribagh pic.twitter.com/LwropWqSIg
— KohramLive (@KohramLive) November 4, 2023
इसे भी पढ़ें :एक माह का बिजली बिल देख मालकिन का BP हुआ हाई… जानें
इसे भी पढ़ें :वीमेंस हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी : जापान फाइनल में…
इसे भी पढ़ें :IAS के घर ED का छापा, 2 करोड़ से ज्यादा मिले… जानें
इसे भी पढ़ें :सावधानः बंद पड़े X अकाउंट की होगी बिक्री, प्लानिंग में जुटे एलन मस्क…
इसे भी पढ़ें :थोक मंडी में गिरा प्याज का भाव, अब सस्ते में बिकेगा… जानें
इसे भी पढ़ें :जरा संभल कर निकले, यहां हो सकती है झमाझम बारिश…