spot_img

थोक मंडी में गिरा प्याज का भाव, अब सस्ते में बिकेगा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अचानक प्याज के दामों में गिरावट आ गई। प्याज के थोक दाम में 12 से 15 रुपये प्रति किलो में कमी आई है। राजधानी रांची की सबसे बड़ी मंडी पंडरा कृषि बाजार समिति में शुक्रवार को प्याज 35 रुपये किलो बिका। खुदरा प्याज बिक्री में भी कमी आने लगी है। प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने की खातिर केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बाद से यह असर बाजारों में दिखने लगा है। उम्मीद है कि कल से प्याज में 15 रुपये से ज्यादा की कमी आ जायेगी।

झारखंड आलू प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद ने मीडिया को बताया कि भारत सरकार ने प्याज निर्यात की नीति में बदलाव किया है, वहीं, भारत सरकार की दो संस्थाएं नैफेड और NCCF ने हर बाजार में पर्याप्त मात्रा में प्याज का आयात किया है। जिसके चलते रांची के पंडरा बाजार में थोक में 48 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज आज 35 रुपये प्रति किलो बिकने लगा। पंडरा मंडी में कुल 400 टन प्याज में से 300 टन NAFED और NCCF द्वारा भेजा गया है। अफगानिस्तान से भी रोज 100 से 150 टन प्याज अमृतसर की मंडी में पहुंच रहा है। थोक प्याज विक्रेता मदन प्रसाद ने बताया कि प्याज की कीमत बढ़ने से इसकी मांग भी कम हो गयी है। आम जनता को राहत देने के लिए भारत सरकार के उपक्रम NCCF (राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ) ने राजधानी रांची के कई स्थानों पर सस्ते दर पर प्याज बेची। यहां प्याज 25 रुपये प्रति किलो की दर से बेची गई। प्रति ग्राहक को दो किलो प्याज दिया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि गुजरे तीन साल से प्याज की कीमत नहीं बढ़ने के चलते इस बार महाराष्ट्र और MP के किसानों की रूचि प्याज की खेती में कम हो गई है। वहीं, असमय भारी बारिश फसल को बर्बाद कर गई। इस कारण प्याज की आवक कम हो गई और प्याज के दाम बढ़ गये।

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @03.11.2023 : 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें :7 विकेट से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को दी शिकस्त…

इसे भी पढ़ें :SBI बैंककर्मी के घर भीषण डकैती, वारदात CCTV में कैद

इसे भी पढ़ें :शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में, क्या बोलें एसपी… देखें

इसे भी पढ़ें :नगड़ी में ढाबा मालिक को भू*ना, सनसनी…

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...