spot_img
spot_img

रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर को ACB ने दबोचा… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Lohardaga : रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर रामा महतो को आज ACB ने गिरफ्तार किया है। उसे 6 हजार रुपये लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया गया। वह लोहरदगा के अंचल कार्यालय में पोस्टेड है। उसके खिलाफ सरोज कुमार खत्री ने ACB में शिकायत की थी। करीब 64 साल के सरोज खत्री ने ACB को बताया था कि उन्होंने अपनी बहू प्रियंका खत्री के नाम से चार डिसमिल जमीन खरीदी थी। यह जमीन अक्टूबर 2023 में बंदना रानी से खरीदी गई थी। जमीन के म्यूटेशन के लिए करीब 6 महीने पहले लोहरदगा के अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया था। म्यूटेशन तो हो गया, पर उसके कागजात देने के एवज में रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर रामा महतो ने 6 हजार रुपये बतौर रिश्वत की डिमांड की। सरोज खत्री घूस देकर काम नहीं कराना चाहते थे, सो पहुंच गये रांची ACB के दफ्तर। ACB के इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच में रामा महतो पर लगे इल्जाम सही पाये गये। इसके बाद रामा को दबोचने के वास्ते जाल बिछाया गया। शिकायतकर्ता सरोज कुमार को पैसे लेकर रामा के पास भेजा गया। जैसे ही रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर रामा महतो ने घूस के पैसों को पकड़ा, वहां पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। ACB अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई

इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…

इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की सदस्य पहुंची दुमका, बोल गईं यह बड़ी बात… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...