spot_img
spot_img

“अबुआ साथी” बना हमदर्द, बस डायल करें और पाये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री की पहल पर शुरू व्हाट्सएप हेल्पलाइन “अबुआ साथी” (9430328080) लोगों का हमदर्द बन कर सामने आया है। बस जरूरत है डायल करने की और समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। जनता की समस्याओं का तेजी से निपटारा किया जा रहा है। प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद और शिकायत दर्ज होते ही तुरंत कार्रवाई हो रही है। सोनाहातू प्रखंड के लंडूपडीह गांव में रहनेवाले गुरुपद सिंह मुंडा ने खराब पड़े चापाकल के बारे में शिकायत की। यह शिकायत बीते 4 मार्च को की गई। इसका समाधान 5 मार्च को हो गया, यानी चापाकल ठीक कर दिया गया। अब गांव के लोग बिना परेशानी के पानी भर पा रहे हैं। DC मंजूनाथ भजंत्री ने पहले ही निर्देश दिया था कि गर्मी से पहले चापाकलों की मरम्मती सुनिश्चित की जाये। उन्होंने अपील की कि अगर कहीं भी पानी की समस्या हो, तो “अबुआ साथी” पर जानकारी दें, त्वरित समाधान किया जायेगा। इसी तरह चान्हो प्रखंड के सोनचिपी गांव में महीनों से जले हुये 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर के बारे में 3 मार्च को कंप्लेन की गई। कंप्लेंन नंबर-2425 दर्ज की गई थी। जिसके बाद 5 मार्च को ट्रांसफॉर्मर को बदलते हुये इंस्टॉल कर दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...