रांची : 8 अप्रैल को ईटकी के त्रिविन्धा चौक के पास पत्थर से कूचकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें : #Task Force राज्य में चाहती है 14 दिन का लॉकडाउन, #CM ने की अहम बैठक
इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में बिलख रहे थे बच्चे, पापा ने दरवाजा खोला तो…
अबु तहला नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हत्याकांड के उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बेड़ो डीएसपी रजत मणिक बखला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल अबु लेश आलम, मो. कैफ उर्फ टेना उर्फ अमन और अरसलान अंजर उर्फ सानु को धर दबोचा। तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि आपसी रंजिश में अबु तलहा को तीनों ने मिलकर मार डाला था।












