Kohramlive : आमिर खान की लाडली इरा खान और नुपुर शिखरे बीते कल शादी के बंधन में बंध गये। मुंबई के फेमस होटल ताज लैंड्स Ends में उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की। नुपुर ने एकदम अलग ही अंदाज में एंट्री ली। दूल्हे बने नुपुर, शेरवानी में नहीं बल्कि जिम के कपड़ों में बारात लेकर पहुंचे। नुपुर ढोल-नगाड़ों पर नाचते दिखे। वे जिम के कपड़ों में जॉगिंग करते हुए वेन्यू पर पहुंचे। यहां तक की शादी में साइन करते वक्त भी उन्होंने वही कपड़े पहने थे। बारात में किसी ने नुपुर के कपड़ों को लेकर मजाक किया। इस पर आमिर की एक्स वाइफ किरण राव ने कहा,” मैं नुपुर को रोज ताना मारती थी कि कहीं तुम अपनी शादी में भी ऐसे कपड़े पहनकर न आ जाना। आज नुपुर ने मेरी बात सच साबित कर दी।” इरा ने खास मौके पर पिंक और ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं बाद में नूपुर नीले रंग के कुर्ते पाजामा में डैशिंग लग रहे हैं। दोनों बेहद प्यारे लग रहे है। मौके पर आमिर खान ऑफ वाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आये। नुपुर शिखरे पेशे से जिम ट्रेनर है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :लॉज में गैं*गरे*प और ह*त्या, गिरफ्तार हैवानों ने उगले राज
इसे भी पढ़ें :लड़की का रिश्ता तय होते ही ममेरा भाई कर गया बड़ा कांड… जानें
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन की इस्तीफा देने वाली बात गलत
इसे भी पढ़ें :दो आतंकवादियों को मिली मृ’त्युदंड की सजा…
इसे भी पढ़ें :ड्राइवर से औकात पूछने वाले कलेक्टर को CM ने हटाया
इसे भी पढ़ें :फरार राजेश धराया, किया था यह कांड…








