spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लॉज में गैं*गरे*प और ह*त्या, गिरफ्तार हैवानों ने उगले राज

Date:

spot_img
spot_img

Dumka : दुमका के लॉज में मरी हालत में मिली लड़की के ब्वॉयफ्रेंड और उसके तीन अन्य दोस्तों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गिरफ्तार चार लड़कों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का केस दर्ज किया गया है। इनके नाम मोहम्मद अख्तर उर्फ चीकू, प्रभाकर प्रसाद, राजेश कुमार केसरी एवं अपूर्वा साहा बताये गये। इस वारदात के बाद से लॉज में रहनेवाली लड़कियों में डर-भय है। वहीं, मृतिका का फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। बाद में शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

यहां याद दिला दें कि मंगलवार की सुबह दुमका के बागान पाड़ा में एक लॉज से 25 साल की एक लड़की की डेड बॉडी मिली थी। तब लॉज में रहनेवाली कुछ लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि यह लड़की दूसरी लॉज में रहती थी। इसकी एक बहन इस लॉज में रहती है। वह अक्सर अपनी बहन से मिलने यहां आती रहती थी। बीते 1 जनवरी को भी आई और अपनी बहन से बोली कि उसे यहां एक-दो दिन रहने दिया जाये। लॉज में खाली एक रूम उसे दे दिया गया। इस रूम में रहनेवाली लड़की पिकनिक मनाने गई थी, इस वजह से रूम खाली था।

रात में इस लड़की का ब्वॉयफ्रेंड चीकू भी पहुंच गया। उसने अपने तीन-साथियों को भी बुला लिया। नये साल के जश्न के नाम पर शराब तक परोसा गया। दूसरे दिन करीब 10 बजे ब्वॉयफ्रेंड रूम से बाहर निकला और पूछने पर एक लड़की को बताया कि रात में इतना ज्यादा पी ली है कि उसकी नींद नहीं खुली। चेहरे पर पानी छिड़कने पर वो उठ जायेगी। यह बोल वह वहां से चला गया। बाद में लड़की मरी हालत में मिली।

पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये उसके ब्वॉयफ्रेंड को उठा लिया। वह पूछताछ में टूट गया और सारा सच पुलिस के सामने उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने इस कांड में शामिल उसके तीन दोस्तों को भी अरेस्ट कर लिया। दुमका के SP पीतांबर सिंह खेरवार ने मीडिया को बताया कि लॉज में छात्रा का शव मिला था। जांच से खुलासा हुआ कि घटना की रात चार युवक उसके साथ थे और उन्होंने शराब पीकर आपस में झगड़ा भी किया। सुबह युवती का शव मिला। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन की इस्तीफा देने वाली बात गलत

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...