Kohramlive Desk : Aadhaar Card होल्डर अब अपनी पहचान फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी कन्फर्म कर सकेंगे। इसके लिए एक ऐप को लॉन्च किया गया है। इसका नाम कंपनी ने AadhaarFaceRDरखा है। इसको यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)ने लॉन्च किया है। इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप Face Authentication टेक्नोलॉजी की मदद से किसी पर्सन के फेस को लाइव कैप्चर Aadhaar ऑथेंटिकेशन के लिए करता है। फेस ऑथेंटिकेशन का यूज कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप जैसे जीवन प्रमाण, राशन डिस्ट्रीब्यूशन (PDS), CoWinवैक्सीनेशन ऐप, स्कॉलरशिप स्कीम, किसान कल्याण योजनाएं के लिए किया जा सकता है।
#FaceAuthentication
Residents are now using the #Aadhaar Face Authentication feature by downloading the #UIDAI #RDApp, which can be used for various #Aadhaar Authentication Apps like #JeevanPraman, #PDS, #Scholarship schemes, #COWIN, #FarmerWelfare schemes.@GoI_MeitY @ceo_uidai pic.twitter.com/c5cZNXEGOz— Aadhaar (@UIDAI) July 12, 2022
12 जुलाई कोUIDAI ने किया था ट्वीट
जानकारी देने के लिए UIDAI ने 12 जुलाई को ट्वीट किया था।ट्वीट में बताया गया था कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का यूज UIDAI RD ऐप के जरिए किया जा सकता है. इसका यूज कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप्स के लिए किया जा सकता है। आपको बता दें कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी को UIDAI ने ही डेवलप किया है।
इसे भी पढ़ें : ‼️ ALERT ‼️ : GPS, मोबाइल और सैटेलाइट सिग्नल आज हो जाएगा बंद! नहीं उड़ सकेंगे Flight, Blackout भी पॉसिबल
इसे भी पढ़ें : हनक ऐसी कि डंपर चढ़ाकर DSP को दिन दहाड़े मार डाला… देखें














