GUMLA : शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह अपने खेत में मूंगफली बोकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में आकाशीय बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। यह घटना गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र स्थित तापकारा पंचायत के अंतर्गत खटगांव गांव की है।
एएसआई ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
सूचना मिलने पर पालकोट थाना के एसआई घनश्याम गोप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए गुमला भिजवाया। मृतक की पहचान नेने खड़िया (36) के रूप में की गई।
Read More :होटल में युवक ने नाइट्रोजन गैस मास्क लगाकर दे दी जान, सु’साइड नोट में लिखा ये…




