Ranchi : सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस(13426) में उस वक्त खुशियां छा गई जब एक नवजात की किलकारी से पूरी ट्रेन गूंज उठी। सभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रेलवे के किये काम की सराहना कर गई। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी के बाद दोनों को हटिया अस्पताल में ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक एक गर्भवती महिला अपने पति पंकज कुमार के साथ उधना सूरत से सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन में रांची आने के लिए सवार हुई। बीते कल राउरकेला स्टेशन के बाद से महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस बात की खबर रेल मंडल तक जैसे ही पहुंची, बिना देरी किये गोविंदपुर रोड स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम महिला के पास पहुंच गई। वहीं ट्रेन के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया ताकि ट्रेन हटिया स्टेशन से पहले कही ना रुके। लेकिन हटिया पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। नवजात की किलकारी ट्रेन में गूंज उठी। फिर हटिया पहुंचते ही अन्य मेडिकल सुविधा के लिए जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले जाया गया। रेलवे के इस काम की सभी सराहना करते नजर आये।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव, मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के आने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ये होगी तैयारी
इसे भी पढ़ें :संगम की डुबकी, लेकिन रास्तों पर भारी भीड़






