spot_img
spot_img
spot_img

एक ऐसा पेड़ जिसमें फलता है सिक्‍का, जानें क्‍या है रहस्य

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 1700 साला पुराना है ब्रिटेन का यह पेड़

कोहराम लाइव डेस्क : पेड़ों पर तो फल-फूल ही लगते हैं, लेकिन यदि दुनिया के किसी पेड़ पर सिक्‍के लदे हुए दिखें, तो आश्‍चर्य होना स्‍वाभाविक है। जी हां, ब्रिटेन में एक ऐसा पेड़ है, जिस पर सिक्के उगते हैं। वास्‍तव में यह पेड़ सिक्‍के नहीं पैदा करता है, बल्कि यह सिक्कों से जड़ा हुआ है, जो पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है। ये पेड़ करीब 1700 साल पुराना है। इस पेड़ पर सिक्के खुद नहीं उगे, लेकिन हजारों की संख्या में सिक्के पेड़ में जड़े हुए हैं। खास बात ये है कि यहां सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दुनियाभर के अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हुए हैं।

एक टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है यह पेड़

यह पेड़ वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद है। ये पेड़ एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है, जिस पर लोग सिक्के लगाते हैं। इस पेड़ में ऐसी कोई जगह नहीं बची है, जहां सिक्के ना लगे हों। पेड़ पर सिक्के लगाने की अलग अलग मान्यताएं हैं।इसके चलते लोग इस पेड़ में सिक्के लगाते हैं।

इसे भी पढ़ें : बच्‍चों को खिलाती थी कुत्‍ते का मीट, घर का था ये हाल, देखने वाले हैरान

पूरी होती है मनोकामना

कई लोगों का मानना है कि पेड़ में ऐसे सिक्के लगाने से उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। सुख-समृद्धि आती है। वहीं कई लोगों का ये भी विश्वास है कि इस पेड़ में किसी दैवीय शक्ति निवास करती है। यही नहीं क्रिसमस के मौके पर इस पेड़ के आसपास मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं। इस पेड़ में प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं।

बीमारी से निजात पाने के लिए भी लगाए जाते हैं सिक्‍के

खास बात यह है कि ये सिक्के सिर्फ ब्रिटेन के नहीं हैं, बल्कि दुनियाभर के तमाम देशों के सिक्के आपको इस पेड़ में लगे मिल जाएंगे। यह पेड़ दुनिया भर में प्रसिद्धि पा चुका है। कुछ लोग अपने प्रियजनों या खुद के किसी लाइलाज बीमारी से निजात पाने के लिए इस पेड़ में सिक्के लगाते हैं।

इसे भी पढ़ें : जालसाज के झांसे में आई सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शादी के दिन हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...