spot_img
spot_img

घर में लगी भयानक आ’ग, कितनी चली गई जान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर स्थित चिंतामणि निवास में सोमवार देर रात लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में 70 साल की चिंता देवी और उनके 18 साल के नाती गोलू की जलकर मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चिंता देवी ने रात करीब 12 बजे कमरे में हीटर चालू किया था। करीब एक घंटे बाद अचानक आग भड़क उठी। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, आग ने ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन और स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लपटें इतनी भयावह थीं कि किसी के बस की बात नहीं रही।

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गली और घर का मेन गेट बंद होने के कारण बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह हीटर से हुये शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...

CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

Garhwa : गढ़वा में रविवार को 172 बटालियन केंद्रीय...

मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...