spot_img

आधार में उम्र बदलकर किशोरी को बेचा, 6 साल बाद…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : पश्चिमी सिंहभूम की एक किशोरी को मानव तस्करी के चंगुल से छह साल बाद दिल्ली से आजाद कराया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि तस्करों ने आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग दिखाया, ताकि उसके साथ हो रहे अपराध पर पर्दा डाला जा सके। जांच में सामने आया कि किशोरी को करीब छह साल पहले नाबालिग अवस्था में बहला-फुसलाकर दिल्ली लाया गया। यहां उससे जबरन घरेलू काम कराया गया, फिर मुंबई भेजा गया और आखिर में एक लाख रुपये में बेचकर एक पंजाबी व्यक्ति से जबरन शादी करा दी गई। इस दौरान वह लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण झेलती रही।

चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन के संयुक्त अभियान में पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। काउंसलिंग के दौरान उसके बयान के आधार पर गुदड़ी थाना में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच में गुमला निवासी प्रतिमा गुप्ता, हेमंत गुप्ता, विशाल गुप्ता, मनीष भारती और मीना देवी के नाम सामने आये हैं। इल्जाम है कि दिल्ली के रोहिणी स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये किशोरी को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, फर्जी दस्तावेज बनाने वालों और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। झारखंड सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुये पीड़िता के पुनर्वास, कानूनी सहायता और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मानव तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : वायरल VIDEO से मचा हड़कंप, DC के निर्देश पर 24 घंटे का अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें : बिहार में PK की बड़ी जीत, CM ने दी बधाई…

इसे भी पढ़ें : रात में चुपके से घर में घुसा, छीन ली दो भाइयों की सांसें…

इसे भी पढ़ें : रांची और खूंटी के उपभोक्ताओं के लिए JBVNL का बड़ा ऐलान… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा फैसला, दुमका तक बढ़ी MEMU स्पेशल ट्रेनें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में दो शातिर हुये अरेस्ट…

Hazaribagh : हजारीबाग की बड़कागांव पुलिस ने चोरी के...

हजारीबाग में अवैध कोयला खनन पर CISF का प्रहार, 4 खदानें ध्वस्त

Hazaribagh : अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF ने...

वायरल VIDEO से मचा हड़कंप, DC के निर्देश पर 24 घंटे का अल्टीमेटम

Garhwa(Nityanand Dubey) : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कथित...

बिहार में PK की बड़ी जीत, CM ने दी बधाई…

Bihar : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुये...

रात में चुपके से घर में घुसा, छीन ली दो भाइयों की सांसें…

Bihar : बिहार के गया से दिल दहला देने...