Hazaribagh : हजारीबाग की बड़कागांव पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन मोबाइल फोन, चांदी की पायल और 11,600 रुपये नकद बरामद किये हैं। मामला महगाईखुर्द गांव का है, जहां 31 जुलाई को नंदकिशोर प्रजापति के घर चोरी हुई थी। शिकायत दर्ज होते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद 2 अगस्त को काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम और अशहर रजा उर्फ मो. राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर दोनों आरोपियों को 3 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में अवैध कोयला खनन पर CISF का प्रहार, 4 खदानें ध्वस्त
इसे भी पढ़ें : आधार में उम्र बदलकर किशोरी को बेचा, 6 साल बाद…
इसे भी पढ़ें : वायरल VIDEO से मचा हड़कंप, DC के निर्देश पर 24 घंटे का अल्टीमेटम
इसे भी पढ़ें : बिहार में PK की बड़ी जीत, CM ने दी बधाई…
इसे भी पढ़ें : रात में चुपके से घर में घुसा, छीन ली दो भाइयों की सांसें…







