spot_img

वायरल VIDEO से मचा हड़कंप, DC के निर्देश पर 24 घंटे का अल्टीमेटम

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कथित घूसखोरी का एक वीडियो वायरल होने के बाद गढ़वा जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खरौंधी प्रखंड के प्रखंड समन्वयक कुमार शानु केशरी को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में प्रखंड समन्वयक आवास योजना से जुड़ा काम कराने के बदले एक पंचायत सहायक से रिश्वत मांगते दिखाई दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुये DC पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर DDC प्रेमलता मुर्मू ने शो-कॉज नोटिस जारी कर आरोपी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की जायेगी। साथ ही यह भी पूछा गया है कि इस मामले में उनकी संविदा क्यों न समाप्त कर दी जाये। DC पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार, धांधली और अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जांच में आरोप सही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में PK की बड़ी जीत, CM ने दी बधाई…

इसे भी पढ़ें : रात में चुपके से घर में घुसा, छीन ली दो भाइयों की सांसें…

इसे भी पढ़ें : रांची और खूंटी के उपभोक्ताओं के लिए JBVNL का बड़ा ऐलान… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा फैसला, दुमका तक बढ़ी MEMU स्पेशल ट्रेनें…

इसे भी पढ़ें : बिहार, MP और गुजरात में जबरदस्त रुझान, कहां-कौन आगे… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में दो शातिर हुये अरेस्ट…

Hazaribagh : हजारीबाग की बड़कागांव पुलिस ने चोरी के...

हजारीबाग में अवैध कोयला खनन पर CISF का प्रहार, 4 खदानें ध्वस्त

Hazaribagh : अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF ने...

आधार में उम्र बदलकर किशोरी को बेचा, 6 साल बाद…

Ranchi : पश्चिमी सिंहभूम की एक किशोरी को मानव...

बिहार में PK की बड़ी जीत, CM ने दी बधाई…

Bihar : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुये...

रात में चुपके से घर में घुसा, छीन ली दो भाइयों की सांसें…

Bihar : बिहार के गया से दिल दहला देने...