वर्दी पर लगा कलंक का टीका, बवाल के बाद सस्पेंड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Begusarai : कानून के एक पहरेदार ने बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में वर्दी की गरिमा पर दाग लगा दिया। यहां एक दारोगा पर युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का गंभीर इल्जाम लगा है। इस घटना की फैली खबर के बाद गुस्साये लोगों ने जमकर बवाल काटा। बेगुसराय के SP मनीष ने घटना की गंभीरता को देखते हुये संदेही गुनहगार दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच के लिये बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। पुलिस ने पीड़ित युवक से पूछताछ की है। वहीं, उसे मेडिकल जांच के लिये बेगूसराय सदर अस्पताल भी भेजा।

पीड़ित युवक की आपबीती

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवक ने थाने में अपने साथ हुये अत्याचार की शिकायत दर्ज कराई। युवक ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उसे अपने निजी आवास पर बुलाकर जबरदस्ती कुकर्म किया। इस घटना के बाद युवक ने अपने परिवार को सारी बात बताई, जिसके बाद गुस्साये परिजन और ग्रामीण रात 10 बजे नावकोठी थाना पहुंच गये और आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते 28 मार्च को नावकोठी थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि रविवार को उसी युवक को आरोपी दारोगा ने अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। इस बीच SP मनीष ने मीडिया को बताया कि “अप्राकृतिक यौनाचार की शिकायत मिलने पर आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़ित का मेडिकल जांच कराया गया है और मामले की जांच जारी है।”

इसे भी पढ़ें :साहिबगंज में बड़ा हा’दसा

इसे भी पढ़ें :इस बार महुआ के फूल से होगी पूजा, क्या बोले मुखिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :11 घंटे गुल रहेगी बत्ती… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :मिले एक क्लू पर जंगल में घुसी टीम, फिर..

इसे भी पढ़ें :संजय सेठ शुरू करने जा रहे बड़ा अभियान… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो सस्पेंड होगा लाइसेंस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

रिम्स के PG डॉक्टर की संदिग्ध मौ’त, PM खोलेगा राज…

Ranchi : झारखंड की सबसे बड़ी सरकारी मेडिकल संस्था...

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...