spot_img

तेज रफ्तार बाइक ने ई-पास की चेकिंग कर रहे जवान को रौंदा, जवान समेत दो की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : ई-पास के चेकिंग के दौरान गढ़वा-मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर भीखी मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक पुलिस जवान को तेजी से रौंदते हुए आगे निकल गया। मौके पर ही जवान की मौत हो गई है। इस क्रम में एक अन्‍य बाइक सवार युवक की भी जान चली गई। दो अन्‍य लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More : वीडियो बनाकर कहा- सॉरी पापा- ससुराल आकर मैंने गलती कर दी …और फिर फंदे से झूली

पलामू के छतरपुर का है मृत जवान

मृतक जवान की पहचान पलामू जिला के छतरपुर के 40 साल के प्रमोद राय के रूप में  की गई है। मोटरसाइकिल सवार मृत युवक पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव का 26 साल का सुभाष कुमार है। घायलों में पहान पथरा गांव का 22 साल का क्रांति कुमार और 20 साल का छोटू कुमार है।


Read More : बीमार मां को छोड़ दिया था सदर अस्पताल में, स्वस्थ हुई तो…

पुलिस कर रही सेवा, मदद करें : एसपी

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे ने सदर अस्पताल पहुंचकर दुख प्रकट किया। लोगों से अपील की कि पुलिस आपकी सेवा में है। सब मदद करें। घटना के बाद पोस्टमार्टम कराकर मृत जवान के शव को उसके घर भेज दिया गया है। इधर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार कुशवाहा ने कहा कि पुलिस कप्तान द्वारा अगर पहले से तैयारी कर बैर‍िकेडिंग व ब्रीफिंग जवानों के साथ की जाती, तो इस प्रकार की घटना नहीं घटती।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...