Ranchi : पुलिस की काउंसलिंग नीति रंग ला रही है। इस बार एक पूर्व तस्कर ने ही अपनी जुबान से कानून का साथ दिया और नतीजा, रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दो अफीम तस्कर कैलाश मुंडा और सुगना मुंडा पुलिस के हत्थे चढ़े। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना पर हटिया DSP प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने वास्तु विहार के मेन गेट के पास छापेमारी की। बाइक सवार दो संदिग्ध मौके से भागने लगे, लेकिन लोगों की मदद से पकड़े गये। इनके पास से करीब 1.7 किलो अफीम मिले। गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया कि पकड़े गये दोनों तस्कर अपने ही खेतों में अफीम की खेती करते थे, गाड़ा तैयार कर उसे बेचने के लिए रांची लाये थे, वास्तु विहार में ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी पकड़े गये। पुलिस ने साफ कहा है “अफीम से ब्राउन शुगर जैसे घातक नशे बनाये जाते हैं, ऐसे तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।” कहानी में सबसे बड़ा मोड़ यह है कि एक सुधर चुके तस्कर ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी, और उसी के चलते यह गिरोह ध्वस्त हुआ।
एक तस्कर ने बदला रास्ता, दो को पहुंचाया सलाखों के पीछे
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











