spot_img

भारत में इन जगहों को नहीं देखा तो क्या देखा, रेलवे ने शेयर किया वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : खूबसूरती के लिए दुनिया में स्विट्जरलैंड ही मशहूर नहीं है। हम जम्मू कश्मीर की धरती की खूबसूरती नहीं भूल सकते। वैसे भी जम्मू कश्मीर को ही पुराने जमाने से धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इस मौसम में जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों के नजारे मन को मोह लेते हैं। ऐसे ही कुछ नजारों का वीडियो भारतीय रेलवे ने शेयर कर खूबसूरती देखने के लिए हमारा ध्यान आकृष्ट कराया है। इसमें रेलवे की उपलब्धि की छवियां भी निखर रही हैं।

सुरंग से गुजरती स्पेशल टॉय ट्रेन

भारतीय रेलवे ने ट्रेन स्टेशनों के लुभावने दृश्य पोस्ट किए हैं। रेल मंत्रालय  के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला में बर्फ से ढके सदुरा रेलवे स्टेशन में एक ट्रेन के प्रवेश करने का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिखाया गया है कि ठंड के तापमान ने उसकी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया है। मंत्रालय ने कालका-शिमला रेल मार्ग का एक वीडियो भी साझा किया और लिखा, ‘विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला रेल रूट का मनमोहक दृश्य। यूनेस्को द्वारा घोषित हेरिटेज ‘कालका-शिमला’ रूट पर तारादेवी स्टेशन के नजदीक सुरंग संख्या 91 से गुजरती हुई स्पेशल पैसेंजर टॉय ट्रेन सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।’

विश्वास ही नहीं होता कि ऐसे दृश्य भारत में हैं

वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर घूम रहे हैं, जिसे देखकर नेटिज़न्स दंग रह गए हैं। कई लोगों ने कहा कि यह विश्वास करना कठिन है कि क्लिप भारत से हैं क्योंकि ऐसा अक्सर यूरोप के देशों में दिखाई देता है।’ एक यूजर ने कहा, ‘यह एक स्वर्ग जैसा अनुभव है। मैं दो बार शिमला जा चुका हूं, दोनों बार हमने टॉय ट्रेन का इस्तेमाल किया!’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह यूरोप से कहीं बेहतर है, यह स्वर्ग है। एक तीसरे यूजर ने कहा, ‘रेलवे की इस तस्वीर के साथ एक खूबसूरत नजारा हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद, यह दुर्लभ दृश्य है।’ फिर भी एक अन्य यूजर ने कहा, ‘पहियों पर बर्फ।’

 रेल मंत्री ने कहा,पृथ्वी का स्वर्ग

इससे पहले, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर बर्फ से ढके श्रीनगर रेलवे स्टेशन की आश्चर्यजनक तस्वीरें पोस्ट कीं और इसे ‘पृथ्वी पर स्वर्ग’ कहा। रेल मंत्री वैष्णव ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, ‘अगर धरती पर स्वर्ग है, तो यहीं है, यहीं  है।’

Read More :BREAKING: Virat ने छोड़ी TEST TEAM की कप्तानी, ट्वीट कर कहा…

Read More :गिरफ्तार माओवादी ने मुंह खोला और पुलिस ने क्‍या कर डाला, देखें

Read More :UP Election: इन-इन सीटों पर RLD के ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव

Read More :बाईपास के किनारे खेला रहे थे जुआ, पुलिस पहुंची और हो गया…

Read More :पिकअप वैन चोरी करने वालों का क्‍या हुआ, देखें

Read More :झारखंड में फिर बढ़ी Corona की पाबंदियां, जानिये इस बार की गाइडलाइन्स

Read More :BPSC ने निकाली नए साल की पहली वैकेंसी, इन पदों पर होगी बंपर बहाली… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,