Kohramlive : Telegram का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दूरसंचार विभाग ने वीडियो जारी करके लोगों को टेलीग्राम एप के जरिये हो रहे स्कैम के बारे में जानकारी दी है। इस वीडियो में कहा गया है कि स्कैमर्स टेलीग्राम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। वह किसी बड़ी कंपनी के नाम से चैनल या ग्रुप बनाकर ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच दे रहे हैं। वहीं, लिंक भेज रहे हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही सारा डाटा लीक हो जाता है और अकाउंट खाली हो जाने का खतरा बना रहता है। ऐसे सभी कम्युनिकेशन से सावधान रहने की जरूरत है।
Telegram पर SCAM‼️
कोई ये दावे कर रहा है तो, हो जाएं ALERT pic.twitter.com/dD9Gj1ULyd
— DoT India (@DoT_India) December 22, 2024
टेलीग्राम ( Telegram ) पर ना करें यह गलतियां
अंजान लिंक पर क्लिक न करें : टेलीग्राम पर अक्सर यूजर्स फ्री मूवी या अन्य कॉन्टेंट के लिये कई ग्रुप को ज्वाइन कर लेते हैं, यहीं भूल-चूक के चलते आने वाले अंजान लिंक पर क्लिक कर बैठते हैं, जिससे आपके फोन में मालवेयर वायरस चला जाता है और आपका डाटा लीक हो जाता है। इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
किसी के साथ निजी जानकारी शेयर नहीं करें: टेलीग्राम पर अनजान लोगों से बात करते समय अपनी निजी जानकारी जैसे कि बैंक खाता नंबर, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर ना करें।
Two factor authentication का जरूर करें इस्तेमाल: टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का जरूर इस्तेमाल करें। इससे हैकर्स अकाउंट को हैक नहीं कर पायेंगे।
गैर जरूरी चैनल और ग्रुप को करें अनफॉलो : जितना हो सके उतना ग्रुप और चैनल को फॉलो करें। गैर जरूरी ग्रुप और चैनल को अनफॉलो कर दें इससे स्कैम से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार








