spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

तनाव के बाद सुकून की सांस, पुलिस अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के यवनपुर पंचायत अंतर्गत महाराजगंज और मध्यगोपाली में हालात अब पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं। सरस्वती पूजा के दौरान उपजे तनाव के बाद महराजगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर ली गई है और आम जनजीवन पटरी पर लौट आया है। इस संबंध में चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पूरे इलाके में सतत निगरानी रखी गई। उन्होंने साफ कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

मूर्ति विसर्जन के दौरान बिगड़े थे हालात

जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, जिससे कुछ देर के लिये क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि, पुलिस प्रशासन और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तत्परता से हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। इसके बाद से लगातार गश्त लगाई जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से संवाद कर शांति बनाये रखने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति नहीं है। बाजार खुले हैं, आवागमन सामान्य है और लोग अपने रोजमर्रा के काम में जुट गये हैं। थानेदार ने आम जनता से अपील करते हुये कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शांति और सौहार्द बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...