spot_img
spot_img
spot_img

प्रगति वाटिका की छत से निकली चीख, अपार्टमेंट में मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित प्रगति वाटिका फेज-टू अपार्टमेंट में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे परिसर को स्तब्ध कर दिया। फ्लैट नंबर 102 में रहने वाली 35 साल की ममता सिंह ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई और हर चेहरे पर सदमे की रेखाएं खिंच गईं। घटना की भनक लगते ही अपार्टमेंट के लोगों ने तुरंत महिला को कार से इलाज के लिये SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में यह खबर सुनते ही परिजनों और परिचितों के बीच कोहराम मच गया। ममता सिंह, फिजियोथेरेपी चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण सिंह की पत्नी थीं। खबर है कि डॉ. लक्ष्मण सिंह स्वास्थ्य विभाग में गिरिडीह के एक केंद्र में कार्यरत हैं। वहीं, सरायढेला के स्टीलगेट के पास उनका निजी फिजियोथेरेपी सेंटर भी चलता है। घटना के समय वे ड्यूटी पर थे या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। ममता ने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े :जीत के बाद क्या बोलीं रोशनी खलखो… जानें

इसे भी पढ़े :झारखंड पुलिस सख्त, टारगेट में हैं ये लोग…

इसे भी पढ़े :होली से पहले हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई… जानें क्या

इसे भी पढ़े :आज शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, ग्रहों की महापरेड!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...