Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा-पलामू फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर चलती एक मोटरसाइकिल को रौंद डाला। पलभर में हंसी की जगह चीखें थीं और ज़िंदगी एक दर्दनाक हादसे में सिसकती रह गई। डुमरिया गांव के गणेश बैठा (55) और मेराल थाना क्षेत्र के छोटू रजक (27) अपनी 9 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी के साथ गढ़वा बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। लेकिन हूर चहल गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फिर बेरहमी से उन्हें रौंदते हुये निकल गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि खेतों में काम कर रहे लोग भी सबकुछ छोड़कर दौड़ पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गणेश बैठा को मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल छोटू रजक को पलामू रेफर किया गया, मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अब नन्ही अंजली कुमारी, अस्पताल के बिस्तर पर अपने पिता की याद में बार-बार “पापा” पुकार रही है। उसकी टूटी हुई आवाज सुनकर पूरा वार्ड गमगीन है। हादसे की खबर फैलते ही डुमरिया और तैनार गांवों में मातम छा गया।
निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…
Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...
तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…
Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...
अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…
Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...
खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…
Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...
झारखंड पर मेहरबान हुआ मानसून, अब भीगेंगे खेत-खलिहान और शहर-गांव…
Ranchi : तपती धरती की प्यास अब बुझने लगी...












