spot_img
spot_img

18 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramllive : नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिये बेहद खास होने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इसी माह लाल ग्रह मंगल और प्रेम तथा वैभव के कारक शुक्र की युति वृश्चिक राशि में बन रही है। यह संयोग कई राशियों के लिये जीवन में खुशहाली, धन-वृद्धि और नई शुरुआत का द्वार खोल सकता है। शुक्र ग्रह — भौतिक सुख, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना गया है, वहीं, मंगल ग्रह — पराक्रम, संपत्ति और शौर्य का प्रतीक है। जब ये दोनों ग्रह मित्र भाव में एक साथ आते हैं तो जीवन में ऊर्जा, साहस और समृद्धि का संगम बनता है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें इस दुर्लभ युति का सबसे अधिक लाभ मिलेगा

मीन राशिः भाग्य का सितारा चमकेगा

इस युति का प्रभाव मीन राशि वालों के भाग्य भाव पर पड़ेगा। विदेश जाने के योग मजबूत होंगे। घर में मांगलिक आयोजन या कोई खास अवसर हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मान-सम्मान मिलने की संभावना। अपनों के साथ संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ राशिः इनकम में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

मंगल और शुक्र की युति कुंभ राशि वालों के लिये लाभ भाव में बनेगी। आय में तेजी से वृद्धि और नये इनकम सोर्स बनेंगे। शेयर बाजार, सट्टा या अन्य निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। जिम्मेदारियों में वृद्धि के साथ पदोन्नति के अवसर। व्यापारियों के लिये यह समय फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशिः चमकेगा व्यक्तित्व, आयेंगे शुभ प्रस्ताव 

वृश्चिक राशि वालों पर यह युति लग्न भाव में बन रही है। साहस और पराक्रम में उछाल आयेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। नया घर या जमीन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से रुकी आर्थिक अड़चनें दूर होने के संकेत। जीवनसाथी की तरक्की और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

ज्योतिषीय सुझाव

  • इस समय लाल और सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ फल देगा।
  • मंगलवार और शुक्रवार को पूजा-पाठ और दान से शुभ परिणाम और बढ़ेंगे।
  • कर्ज या पुराने आर्थिक विवादों को निपटाने का यह समय उपयुक्त है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...