Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र में 15 साल की एक गरीब लड़की के साथ गैंगरेप के दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम सुबोध कुमार जायसवाल और हीरालाल महतो बताये गये। दोनों ओरमांझी इलाके के रहने वाले हैं। इस दुस्साहसिक वारदात को दबाने और छुपाने की भरपूर कोशिश की गई थी। पर बात जब रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के कानों तक पहुंची, तो नतीजा सामने है। SSP ने बताया कि दरिंदो को दबोचने के वास्ते एक टीम बनाई गई और DSP अमर कुमार पांडेय को आगे का टास्क सौंपा गया। टीम ने दरिंदों को धर दबोचा।
यहां याद दिला दें कि बीते 18 जून की रात कार सवार हैवानों इस नाबालिग लड़की की आबरू लूट ली थी। पीड़िता बेहद गरीब है, वह अपनी मां के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। मां के साथ इधर-उधर काम करके अपना पेट पालती है। उस रात वह ओरमांझी के पंचायत सचिवालय के पास सोई हुई थी। तभी वहां कार से पहुंचे कुछ बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिये और फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। इल्जाम है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को आनंदी बगीचा के पास सड़क पर फेंक दिया गया था।
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्या
इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो







