Ranchi : रांची पुलिस लाइन में शुक्रवार का दिन कुछ खास था। ना कोई सायरन, ना कोई गश्त बस गर्व, उत्साह और उपलब्धि की गूंज थी।64 पुलिस इंस्पेक्टरों को जब DSP की वर्दी पहनाई गई, तो सिर्फ़ कंधे पर सितारे नहीं जड़े गये, भरोसे, ज़िम्मेदारी और सम्मान का वजन भी रखा गया।
रांची SSP कार्यालय में आयोजित इस खास समारोह में जोनल IG मनोज कौशिक और SSP चंदन सिन्हा ने खुद नवप्रोन्नत अधिकारियों को बैच लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा “ये प्रमोशन सिर्फ़ पद नहीं, भरोसे की मोहर है।”
यह पदोन्नति गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 25 जून को जारी अधिसूचना के तहत हुई, जिसने 64 अधिकारियों की मेहनत को एक नई ऊंचाई दी। समारोह में ग्रामीण SP, सिटी SP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी ने इस पल को और गौरवशाली बना दिया। रांची पुलिस बल के लिए यह सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संदेश था कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, और कंधों पर लगे सितारे, सिर्फ़ धातु नहीं, जिम्मेदारी की चमक होते हैं।










