रांची : महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक नया सदस्य का वेलकम हुआ है। यह सदस्य काले रंग का घोड़ा है। नाम चेतक है। धोनी की पत्नी साक्षी ने चेतक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
साक्षी ने लिखा है। वेलकम होम चेतक। एकदम सज्जन। खास कर जब तुम लिली से मिलते हो। उन्होंने लिखा है कि चेतक हम पूरे हर्ष से तुम्हें अपने परिवार का हिस्सा स्वीकार करते हैं। उन्होंने चेतक की कुछ तस्वीरें भी यहां शेयर की हैं।
View this post on Instagram
गो पालन से लेकर खेती तक
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी खेती और किसानी पर खूब ध्यान दे रहे हैं। वे अपने 46 एकड़ के फार्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती के साथ गो पालन भी कर रहे हैं। 100 से ज्यादा गायें उनके पास हैं। स्ट्रॉबेरी के अलावा वे सभी प्रकार की हरी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इसकी बिक्री के लिए वे रांची में ईजा फार्म्स के नाम से आउटलेट खोला है, जहां उनके फार्म हाउस की सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट बेचे जाते हैं।
View this post on Instagram








