सेना के जवानों के लिए सोशल मीडिया पर नई ‘लक्ष्मण रेखा’

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय सेना ने जवानों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सख्त और साफ नीति जारी की है। मकसद एक ही है, जवानों की सुरक्षा और संवेदनशील सूचनाओं की हिफाजत। नई गाइडलाइन के मुताबिक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म अब केवल जानकारी देखने और निगरानी तक सीमित रहेंगे। जवान न तो पोस्ट कर सकेंगे और न ही किसी तरह का कमेंट या राय साझा कर पायेंगे। यूट्यूब, एक्स (ट्विटर), क्वोरा और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल भी सिर्फ सीखने और जानकारी लेने के लिए किया जा सकेगा, खुद का कंटेंट अपलोड करने पर पूरी तरह रोक होगी। वहीं व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल और स्काइप जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर सिर्फ सामान्य और गैर-संवेदनशील जानकारी साझा करने की इजाजत दी गई है, वो भी केवल पहचान वाले लोगों के साथ। सही व्यक्ति को जानकारी भेजने की ज़िम्मेदारी पूरी तरह उपयोगकर्ता की होगी। लिंक्डइन का इस्तेमाल रिज़्यूमे अपलोड करने और नौकरी या करियर से जुड़ी जानकारी तक सीमित रहेगा। सेना अधिकारियों के मुताबिक, डिजिटल दौर में यह कदम जरूरी था ताकि किसी भी तरह की चूक से देश की सुरक्षा पर असर न पड़े।

इसे भी पढ़ें : सफेद कोट की आड़ में काला कारोबार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सस्ते लोन का सपना, असल में ठगी का जाल, ऐसे खुला राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बालू माफिया बेनकाब, SDO ने हिला दिया पूरा सिस्टम…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार...