सफेद कोट की आड़ में काला कारोबार… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : इलाज की आस लेकर जो दरवाजे खुलते हैं, अगर वही मौत का न्योता बन जायें तो इसे क्या कहा जाये? हजारीबाग के बड़कागांव में कुछ ऐसा ही खतरनाक खेल उजागर हुआ है, जहां स्वास्थ्य सेवा के नाम पर फर्जीवाड़ा और अवैध प्रैक्टिस बेखौफ और खुलेआम फल-फूल रही है। ग्रामीणों का इल्जाम है कि बड़कागांव क्षेत्र में एक नर्सिंग होम को फर्जी कागजात के सहारे महज तीन दिनों में तैयार दिखाकर सर्टिफिकेट लेने की कवायद चल रही है। न कोई मानक, न कोई नियम, फिर भी मरीजों की जिंदगी दांव पर लगाने की तैयारी पूरी है। इसे सीधे-सीधे इंसानी जान से खिलवाड़ माना जा रहा है।

ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, फर्जी सेंटर ढहाया

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नर्सिंग होम से जुड़ा एक मेडिकल स्टोर भी गांव में अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जब सब्र का बांध टूटा, तो गांववालों ने विरोध कर मेडिकल सेंटर को बंद कराया और ढहा दिया। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ उजागर होने के बाद भी नर्सिंग होम के लिये सर्टिफिकेट लेने की कोशिशें जारी हैं। इधर, बड़कागांव मुख्यालय से 15–20 किलोमीटर दूर उरीमारी क्षेत्र में भी हालात चिंताजनक हैं। यहां बिना डिग्री, बिना मान्यता झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम इलाज कर रहे हैं। न स्वास्थ्य विभाग का डर, न कार्रवाई की चिंता, मानो कानून यहां पहुंचता ही नहीं!मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अविनाश ने दो टूक कहा कि “किसी भी हाल में फर्जी नर्सिंग होम या अवैध स्वास्थ्य केंद्र बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। जांच में गड़बड़ी मिली तो दोषियों को जेल भेजा जायेगा।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मारा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...