spot_img
spot_img

झारखंड में बदलाव की नई इबारत, महिलाओं को मिला सहारा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की स्थापना के 26 वर्षों का सफर में उन सपनों की कहानी भी शामिल है, जो गांवों की पगडंडियों से निकलकर विकास की नई राह तलाश रहे हैं। कहीं बेटियां अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक हो रही हैं, तो कहीं किसान मिट्टी की सेहत समझकर खेती को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। किसी परिवार को अपने नये घर की चाबी मिली, तो कहीं धरती को हरा-भरा बनाने के लिये पौधे लगाये गये। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के तहत बुधवार को राज्यभर में ऐसी ही विकास की तस्वीर देखने को मिली। शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही किशोरी सशक्तीकरण दिवस, जिसमें राज्यभर के 1,62,837 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

1.62 लाख से अधिक किशोरियों तक पहुंचा सशक्तीकरण का संदेश

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित किशोरी सशक्तीकरण दिवस के दौरान किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बैठकें, समूह सम्मेलन और पात्र लाभुकों की पहचान की गई। किशोरियों को एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित पढ़ाई के महत्व की जानकारी दी गई। हजारीबाग और लातेहार समेत कई जिलों में योजना की पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में भी सहायता उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंद परिवारों तक टेक होम राशन (THR) का वितरण भी किया गया।

305 पंचायतों समेत कई जिलों में पौधारोपण

विकास की दौड़ में पर्यावरण पीछे न छूटे, इसके लिये हरित झारखंड अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। रांची जिले की 305 ग्राम पंचायतों के साथ लातेहार, हजारीबाग और दुमका में पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाये गये। लातेहार में उपायुक्त ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका में आंवले का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लगाये गये पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय समूहों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को सौंपी गई। गांवों की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव खेती-किसानी है। इसी सोच के साथ कृषि विकास और किसान सशक्तीकरण को लेकर भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। लातेहार के सरयू प्रखंड में किसानों के बीच मसूर बीज का वितरण किया गया। साथ ही खेत बचाओ अभियान के तहत मिट्टी की जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल विविधीकरण की जानकारी दी गई। रांची के सोनाहातू और दुमका में भी किसानों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये, ताकि किसान आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर सकें।

कांके में 32 लाख की सामुदायिक निधि

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका से जुड़ी गतिविधियां चलाई गईं। रांची में मटर बीज और पोषण वाटिका किट का वितरण किया गया। इसके अलावा सामुदायिक निवेश निधि, बकरी टीकाकरण और आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान भी चलाया गया। कांके में एक क्लस्टर फेडरेशन को 32 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नये अवसरों से जोड़ना और आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह आसान करना है।

60 परिवारों के घरों में लौटी खुशियां

किसी भी परिवार के लिये अपना घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और सपनों का ठिकाना होता है। स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान लातेहार में 60 पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। ये आवास प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीएम जनमन और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत बनाये गये हैं। रांची और हजारीबाग में भी आवास योजना के लाभुकों ने अपने नए घरों में प्रवेश किया। इन परिवारों के लिए यह दिन निश्चित रूप से यादगार बन गया।

बिजली, पानी और स्वच्छता पर भी विशेष जोर

सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान हो, इसके लिये रांची, दुमका और लातेहार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु विशेष शिविर लगाये गये। वहीं, जलसहियाओं ने एफटीके किट के माध्यम से जल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच की। लातेहार में स्वच्छता अभियान के साथ डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूकता फैलाई गई। श्रमिकों को भी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्थापना दिवस पखवाड़े में शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को भी खास महत्व दिया गया। विभिन्न जिलों के विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, हस्तकला, क्विज और प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों, आंदोलनकारियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया।

इसे भी पढ़ें :

पलामू में बड़ी साजिश नाकाम, ऐसे खुला राज…

Palamu : पलामू में अपराध की एक बड़ी वारदात...

रांची के इन 3 परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों तक निषेधाज्ञा…

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण...

NTPC प्लांट में मौ’त का मंजर…

Chatra : रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर घर से निकले...

फरार पत्नीहं’ता गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के डाडीकला में पत्नी...

झारखंड में ‘अकवन’ तूफान को लेकर भारी बारिश का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में ठंड के बीच मौसम एक...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पलामू में बड़ी साजिश नाकाम, ऐसे खुला राज…

Palamu : पलामू में अपराध की एक बड़ी वारदात...

रांची के इन 3 परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों तक निषेधाज्ञा…

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण...

NTPC प्लांट में मौ’त का मंजर…

Chatra : रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर घर से निकले...

फरार पत्नीहं’ता गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के डाडीकला में पत्नी...

झारखंड में ‘अकवन’ तूफान को लेकर भारी बारिश का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में ठंड के बीच मौसम एक...