spot_img
spot_img
spot_img

​विश्वविद्यालय में नये साल की नई शुरुआत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : नये साल की रौशनी के साथ गढ़वा के बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्साह और उम्मीदों का सुंदर संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह और कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने साझा तौर पर विश्वविद्यालय डायरी-2026 का विधिवत विमोचन किया। डायरी विमोचन के बाद कुलाधिपति ने सभी अंगीभूत महाविद्यालयों व विभागों के प्राचार्यों को डायरी वितरित की। नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुये उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा और नये संकल्प का प्रतीक है। विश्वविद्यालय परिवार पूर्ण समर्पण से कार्य करे, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचे जा सकें।

कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने कहा कि नये साल के पहले सप्ताह में डायरी का विमोचन गर्व और शुभ संकेत है। यह डायरी सिर्फ तारीखों का संग्रह नहीं, बल्कि शैक्षणिक कैलेंडर, कार्यसंस्कृति और अनुशासन का दर्पण है। इससे पूरे वर्ष के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की बेहतर योजना संभव होगी। समारोह में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से कुलसचिव डॉ. अजय भूषण प्रसाद,  डीएसडब्ल्यू डॉ. अरविंद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललन कुमार, सीईओ सुभाष कुमार, प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, सम्पदा अधिकारी राकेश कुमार सिंह, डॉ. केशवेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुनीता गुप्ता, दिब्या तिरु, डॉ. पी.डी. तिवारी, डॉ. बद्री राव कर्णम, किरण वर्मा समेत अनेक शिक्षाविद मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...