एक पड़ोसी बोल गया दोनों हाथों से बटोरा है…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : करीब सवा सौ करोड़ रुपये की धन-दौलत बटोरने के इल्जाम में जेल में बंद वीरेंद्र राम की रहमत बरसने पर चिंदी चोर भी करोड़पति बन गया। सोमवार को ED की रेड के बाद कुछ ऐसे नाम सामने आये, जिसे देख-सुन उसके एक पड़ोसी का कहना था कि दोनों हाथ से खूब बटोरा है। लॉटरी लग गई इन बेईमानों की। राजधानी रांची के रिहाईशी एरिया में कई इमारतें खड़ी कर दी। एक बेवा की जमीन लूट ली। जब चाहा, जैसे चाहा अपना रूतबा दिखा जाता है। झारखंड ही ऐसा राज्य है, जहां नोट गिनने वाली मशीन खराब हो जाती है। एक बार फिर ED के पंजे में नौकर से लेकर मालिक तक जकड़ सकते हैं।

नौकर से लेकर खासमखास तक के घर से करीब 35 करोड़ रुपये मिलने की खबर है। हालांकि ED ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े कई ठिकानों पर भी छापामारी की गई है। मंत्री के निजी सचिव संजीव कुमार लाल उसके नौकर जहांगीर खान ने ED के सामने कई राज उगल दिये हैं। नौकर ने साफ-साफ बता दिया है कि जब्त सारे रूपये संजीव के हैं। वहीं संजीव बार-बार बेहोश हो रहा है। वहीं दो इंजीनियर और एक ठेकेदार मुन्ना सिंह के ठिकानों पर भी रेड हुई। ठेकेदार मुन्ना सिंह के घर से भी करोड़ो रुपये मिले। मुन्ना सिंह को जानने वाले लोगों का कहना है कि अगर ED तह तक गई तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती है। मुन्ना सिंह के कई किस्से हैं। मुन्ना सिंह के राज उगलने पर रांची स्टेशन रोड में खड़े कुछ बड़े होटल भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। ED की ताबड़तोड़ छापामारी के बाद कई चेहरे बेनकाब होने वाले हैं।

सबसे ज्यादा रूपया 25 करोड़ मंत्री के निजी सचिव संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम के हरमू रोड में सर सैयद रेसिडेंसी में मिले। सर सैयद रेसिडेंसी का फ्लैट जहांगीर आलम के नाम पर ही कुछ महीने पहले लिया गया है। वहीं, फ्लैट से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। इसमें डिजीटल उपकरण भी शामिल है। यहां याद दिला दें कि वीरेंद्र राम को टेंडर घोटाले में बीते साल 23 फरवरी को ED ने अरेस्ट किया था। तब से वह जेल में बंद है। उसकी शानों-शौकत और परिवार की रईसी के कई किस्से सामने आ चुके हैं। वीरेंद्र राम को अरेस्ट कर ED ने खुलासा किया था कि टेंडर कमीशन के सहारे उसने करीब सवा सौ करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। ग्रामीण विकास विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर वीरेंद्र राम के कई करीबी भी धरे गये। इसी विभाग के मंत्री आलमगीर आलम हैं।

इसे भी पढ़ें :दिल्ली के बाद अब यहां स्कूलों को उड़ाने की धमकी…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज…

इसे भी पढ़ें :जेल से निकले हेमंत सोरेन, सबसे पहले किया यह… जानें

इसे भी पढ़ें :मंत्री आलमगीर आलम के PS के नौकर के घर मिला नोटों का भंडार, किसका पैसा… जानें

spot_img

Related articles:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...

वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…

Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत...