spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आमने-सामने ट्रेनों में जबरदस्त भिड़ंत, 3 दर्जन से ज्यादा की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दक्षिणी स्पेन से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रेनों की आमने-सामने की भिड़ंत ने पूरे यूरोप को झकझोर कर रख दिया। कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज इलाके में हुये इस भीषण रेल हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 70 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मलागा से मैड्रिड जा रही हाई-स्पीड ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई और सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार ट्रेन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गये। दोनों ट्रेनों में मिलाकर करीब 500 यात्री सवार थे।

डिब्बों में फंसे यात्री, राहत-बचाव जारी

स्पेन के रेल ऑपरेटर एडीआईएफ के अनुसार, हादसे के बाद कई यात्री डिब्बों में फंस गये। गार्डिया सिविल और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। घायलों को मैड्रिड के छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड रेल सेवाएं पूरी तरह निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों से रास्ते में चल रही ट्रेनों को भी उनके शुरुआती स्टेशनों पर वापस भेज दिया गया। रेड क्रॉस ने कॉर्डोबा से कई एंबुलेंस रवाना की हैं, जबकि जैन से अतिरिक्त मेडिकल टीमें भेजी गईं। यात्रियों के लिए भोजन, पानी और जरूरी आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

फिलहाल हादसे की वजह की जांच जारी है, लेकिन शुरुआती संकेत तेज रफ्तार और तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रहे हैं। स्पेन के इतिहास में यह हादसा सबसे भयावह रेल दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Spain train crash: High-speed trains collide in southern Spain, killing at least 20High-speed train collision in southern Spain kills at least 21, police say - France 24स्पेन में भीषण रेल हादसा; दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 21 लोगों की मौत,

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...