spot_img

सोशल मीडिया से शुरू हुआ इश्क, हुआ खौफनाक अंजाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्रेम, भरोसा और फिर विश्वासघात। यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिये प्रेमी के साथ मिलकर खून की साजिश रच डाली। पुलिस ने इस अंधे प्रेम के काले सच का पर्दाफाश करते हुये पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मारे गये नीरज की पत्नी दिव्या की दिल्ली में रहने के दौरान एटा निवासी पिंटू से सोशल मीडिया पर पहचान हुई। पहले बातचीत, फिर नजदीकियां और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। दिव्या पहले से दो बच्चों की मां थी, लेकिन वह अपने पति नीरज से छुटकारा पाकर प्रेमी पिंटू के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी। इसी चाहत ने उसे कत्ल की राह पर धकेल दिया।

शराब पार्टी का बहाना, खाली प्लॉट में हत्या

करीब 17 साल पहले नीरज से शादी करने वाली दिव्या ने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर हत्या की पूरी पटकथा लिखी। बीते 8 जनवरी को नीरज को शराब पार्टी का झांसा देकर खुर्जा बुलाया गया। शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। एक खाली प्लॉट में ले जाकर पिंटू ने ईंटों से कुचलकर नीरज की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गये।लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। जांच के दौरान कड़ियां जुड़ती गईं और शक की सुई सीधे पत्नी दिव्या पर आकर टिक गई। पुलिस ने दिव्या और पिंटू गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...