spot_img

गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत उत्सव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर चौपारण के बसरिया स्थित एडुकेयर क्लासेस में शिक्षक दिवस समारोह अद्भुत रंग और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। सुबह से ही संस्थान का हर कोना उत्सव में डूबा था। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम की पावन शुरुआत की। स्वागत गीतों ने वातावरण को भक्ति और कृतज्ञता से भर दिया। संस्थान के निदेशक कुलदीप यादव, जाबिर अंसारी, चंदन राणा, चांद प्रसाद और पिंकी कुमारी का फूलों की मालाओं और पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया। छात्रों ने गीत, समूह नृत्य, कविता-पाठ और नाट्य मंचन से गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा दर्शाई। नाटक की प्रस्तुति, जिसमें शिक्षा और गुरु के महत्व को जीवंत किया गया, दर्शकों के दिलों को छू गई। तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। छात्रों ने अपने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

निदेशक कुलदीप यादव ने कहा, “शिक्षक सिर्फ किताबें नहीं पढ़ाते, बल्कि जीवन की राह दिखाते हैं। समाज का भविष्य शिक्षक के हाथों में होता है।” अन्य शिक्षकों ने मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन का मंत्र बताते हुये शिक्षा को समाज का उत्थान करने वाली शक्ति कहा। कई छात्रों ने भावुक होकर कहा, “हमारे शिक्षक हमारे अभिभावक जैसे हैं। उनकी छांव में हम न सिर्फ पढ़ाई, बल्कि जीने का तरीका सीखते हैं।” धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि शिक्षा की ज्योति समाज में फैलाते रहेंगे और गुरुजनों का सदैव सम्मान करेंगे। कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों की सहभागिता ने समारोह को यादगार बना दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...