सिद्धार्थ–कियारा की दुनिया में खिला नन्हा फूल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई की चकाचौंध और फिल्मी परदे के बीच, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जिंदगी में अब एक नया किरदार जुड़ गया है, उनकी नन्ही परी। बेटी के आने से दोनों की दुनिया ही बदल गई है। कपिल शर्मा के शो में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुस्कुराते हुये कहा, “पूरा शेड्यूल बदल गया है। चाहे खाने-पीने का ध्यान रखना हो, या रात भर जागकर नन्ही परी को सुलाना हो, सबकुछ नया है। दो-तीन बार फीड कराना होता है और मैं बस कियारा के सामने खड़ा सपोर्टिंग एक्टर की तरह सब देखता हूं।”

डायपर भी बदलते हैं सिद्धार्थ

जज अर्चना पूरन सिंह के सवाल पर सिद्धार्थ ने हंसते हुये राज खोला “हां, डायपर बदला है!” यह जवाब सुनकर पूरे सेट पर तालियों और हंसी की गूंज फैल गई। साफ है कि सिद्धार्थ पिता की हर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी बीच, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी’ 29 अगस्त को रिलीज हुई। फिल्म में सिद्धार्थ उत्तर भारत के ‘परम’ बने हैं और जाह्नवी दक्षिण भारत की ‘सुंदरी’। दोनों की मुलाकात, प्यार और जुदाई की दास्तां इस फिल्म में परदे पर दिखाई देगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...