Hazaribagh : हजारीबाग के तरहेसा जंगल में बड़ी नक्सली वारदात की तैयारी कर रहे उग्रवादी संगठन TSPC को तगड़ा झटका लगा है। एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त उग्रवादियों के पास से अमेरिकी राइफल, देसी हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और संगठन से जुड़े पर्चे बरामद किये गये। गिरफ्तार उग्रवादी पलामू, चतरा और हजारीबाग के रहनेवाले हैं। इनमें मुख्य नाम अवधेश उर्फ प्रशांत का है, जो TSPC का एरिया कमांडर है और 7 वर्षों से फरार था। उस पर हजारीबाग के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं।
बरामद हथियारों में शामिल हैं
एक AR-15 M4 अमेरिकन राइफल
कई देसी कट्टा और पिस्टल
303 राइफल और 8mm के दर्जनों जिंदा कारतूस
9 मोबाइल फोन, TSPC के पर्चे और अन्य सामग्री
गुप्त सूचना पर चली थी कार्रवाई
हजारीबाग SP अंजनी अंजन के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना पर तरहेसा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया और सभी आरोपियों को हथियारों के साथ धर दबोचा। ये उग्रवादी कोल माइंस क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस ऑपरेशन में हजारीबाग पुलिस की नक्सल शाखा, तकनीकी टीम और कई थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम शामिल रही।
इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक जाम ने बचा ली जिंदगी, क्या बोली भूमि… जानें
इसे भी पढ़ें : जिस मौ’त ने सबको निगल लिया, वहां बच गये रमेश… जानें उनकी जुबानी
इसे भी पढ़ें : दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जिस मौ’त ने सबको निगल लिया, वहां बच गये रमेश… जानें उनकी जुबानी
इसे भी पढ़ें : दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग… जानें क्यों














