Chouoaran(Krishna Paswan) : चौपारण के जीटी रोड(GT Road) पर मंगलवार को ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा। लोहाबर के पास दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर में पीछे वाले ट्रक का चालक कल्पनाथ यादव केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। लोहे का ढांचा उसे जकड़ चुका था… सांसें चल रही थीं, लेकिन हर पल भारी पड़ रहा था।
इसे भी पढ़े :Pakistan : पाकिस्तान में आज रात से लगेगा ‘लॉकडाउन’!
इसे भी पढ़े :मां कामाख्या के आगे CM ने नवाया शीश, की यह प्रार्थना
GT Road पर घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में आखिरकार गैस कटर से केबिन को काटा गया, तब जाकर घायल चालक को बाहर निकाला जा सका। तुरंत अस्पताल पहुंचाये गये चालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग और होटलों के पास खड़ी गाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जो इस हादसे की बड़ी वजह बनी।
इसे भी पढ़े :Palamu News : 1300 रुपये के लिए दो क’त्ल, सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़े :REDMI A7 Pro 5G : इस रोज लॉन्च होगा REDMI A7 Pro 5G, खासियत जानें…
इसे भी पढ़े :Bihar : कनेक्शन में देरी होने पर अफसर भरेंगे 1000 रोजाना…








