Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना के फैसले का दिल खोलकर स्वागत किया है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इसे “जनहित का ऐतिहासिक फैसला” करार देते हुये कहा कि यह कदम सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की नई इबारत लिखेगा। अजय राय ने स्पष्ट किया कि जातिगत जनगणना से वंचित और पिछड़े वर्गों की असली तस्वीर सामने आयेगी, जिससे देश की नीतियां और योजनायें अधिक सटीक और उपयोगी बन सकेंगी।
समाज के संतुलन की दिशा में पहल
अजय राय ने कहा कि यह फैसला सभी वर्गों को उनके हक और हिस्सेदारी की दिशा में एक बड़ी पहल है, जिससे समाज में संतुलन और न्याय की भावना और मजबूत होगी। संघ की ओर से केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया गया कि जनगणना की प्रक्रिया को वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाये, ताकि इसका लाभ हर तबके तक बिना भेदभाव के पहुंचे।
इसे भी पढ़ें :जवान युवक की ह’त्या, सड़क पर झलका गुस्सा
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले, इनकी हुई मौज… जानें
इसे भी पढ़ें :सीमा बंद, ड्राय फ्रूट्स की तिजारत पर ग्रहण














